छात्रसंघ चुनाव ! 24 अक्टूबर को

गाजीपुर, 12 अक्टूबर 2019। शहर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय और स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव आगामी 24 अक्टूबर को होंगे। दोनों महाविद्यालयों के चुनाव अधिकारियों ने इसकी अधिसूचना आज जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार छात्रसंघ चुनाव हेतु नामांकन 16 अक्टूबर को तथा मतदान व मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। इस चुनाव के मद्देनजर भावी प्रत्याशी छात्र नेता छात्रों के बीच अपनी पैठ बनाने में जी जान से लगे हैं।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply