पंचांग व राशिफल – 9 अक्टूबर 2019

पंचांग व राशिफल – 9 अक्टूबर 2019

पंचांग
माह – आश्विन
तिथि – एकादशी – 17:20:23 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – बुधवार
नक्षत्र – धनिष्ठा – 23:11:51 तक

सूर्योदय – 06:18:07
सूर्यास्त – 17:58:37
चंद्रोदय – 15:48:00
चन्द्रास्त – 27:00:59
9 अक्टूबर 2019 को इस समय शुभ कार्य नहीं कर सकते ये अशुभ समय है
दुष्टमुहूर्त – 11:45:01 से 12:31:43 तक
कुलिक – 11:45:01 से 12:31:43 तक
कंटक – 16:25:13 से 17:11:55 तक
राहुकाल – 12:08:21 से 13:35:55 तक
कालवेला – 07:04:49 से 07:51:31 तक
यमघण्ट – 08:38:13 से 09:24:55 तक
यमगण्ड – 07:45:40 से 09:13:14 तक
गुलिक काल – 10:40:48 से 12:08:21 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
लाभ – 06:22 से 07:48
अमृत – 07:48 से 09:15
शुभ – 10:42 से 12:08
चर – 15:01 से 16:28
लाभ – 16:28 से 17:55कं

राशिफल
मेष
कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

वृषभ
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।

मिथुन
ग्रह अनुकूलता के कारण आपके कार्यों में गति आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय से कार्य पूर्ण करें।

कर्क
आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ आपके सहयोगियों का सहयोग भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है,परन्तु शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

सिंह
विवाद में कानूनी अड़चनों के चलते बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विदेश जाने के योग है। नया व्यपार शुरू हो पायेगा।

कन्या
जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

तुला
चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी की आराधना करें।

वृश्चिक
पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलें। मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।

धनु
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। परिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

मकर
किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान-पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

कुंभ
व्यापारिक उन्नति के अवसर है। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

मीन
धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

Visits: 111

Leave a Reply