कन्या भोज के दौरान आग लगने से एक कन्या ने तोड़ा दम

उन्नाव, 07 अक्टूबर 2019। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में जिले में कन्या भोज के दौरान आज सुबह आग लगने की घटना के चलते जहां एक कन्या की मृत्यु हो गयी,वहीं तीन अन्य कन्याएं घायल हो गयीं।
बताते चलें कि उन्नाव के ग्राम निस्पंसरी के एक मकान में आज सुबह नवरात्र की नवमी तिथि पर कन्याओं के भोज का आयोजन किया गया था। जहां कन्या भोज हो रहा था, तभी उसके बाहर बनी पेट्रोल-डीजल की बिक्री की दुकान में आग लग गयी। इसके बाद सारी कन्यायें उसमें फंस गयी थीं, जिन्हें प्रयास कर बाहर निकाला गया। सभी घायल बच्चियों को चिकित्सा हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान एक कन्या की मौत हो गयी। इस हादसे से पूरे गांव में सनसनी फैल गई, वहीं बालिका की मृत्यु के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते मृतका के परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा के साथ घायल तीन बालिकाओं के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से पूरे घटनाचक्र की जांच कर कल 8 अक्टूबर, तक शासन को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Visits: 58

Leave a Reply