चंद्रयान-2 ! इसरो ने जारी की ऑर्बिटर से भेजी गई तस्वीरें

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर 2019। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के हाई रिजोल्यूशन कैमरे से चांद की खींची गयी तस्वीरों को इसरो ने जारी किया है। इन तस्वीरों में चंद्रमा के सतह की तस्वीर हैं,जिसमें चंद्रमा की सतह पर बड़े छोटे गड्ढे नजर आ रहे हैं।
इसरो ने कहा है कि आर्बिटर में मौजूद आठ पेलोड ने चांद की सतह पर मौजूद तत्वों से सम्बन्धित कई सूचनाएं भेजी हैं। आर्बिटर चांद की सतह पर मौजूद आवेशित कणों का पता लगा रहा है। ऑर्बिटर के पेलोड क्लास ने अपनी जांच में चांद की मिट्टी में मौजूद कणों के बारे में पता लगाया है। यह तब संभव हुआ है, जब सूरज की तेज रोशनी में मौजूद एक्स किरणों की वजह से चांद की सतह चमक उठी।


Views: 14

Advertisements

Leave a Reply