अपराध ! विधायक के विरुद्ध दर्ज हुआ नामजद मुकदमा

बलिया, 23 सितंबर 2019। जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता राम किशोर को फोन पर कथित तौर पर अपशब्द कहने तथा धमकी देने के मामले में भाजपा विधायक पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताते चलें कि अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले भाजपा के बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह का पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा विधायक ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता राम किशोर पर एक अवर अभियंता के स्थानांतरण के लिये दबाव बना रहे हैं और राम किशोर को अपशब्द कह कर धमका भी रहे हैं ।
पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । छानबीन में मिले तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply