चिन्मयानंद प्रकरण!  प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर लगाया आरोपी को संरक्षण देने का आरोप

नई दिल्ली, 19 सितंबर 2019। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बलात्कार के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को पंउसी तरह संरक्षण दे रही है जैसे उसने उन्नाव मामले के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को दिया था।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर आज यह आरोप लगाया।
उन्होंने ट्वीट किया, ”उन्नाव बलात्कार मामले में भाजपा सरकार और पुलिस की लापरवाही व आरोपी को सरंक्षण दिए जाने का हश्र सबके सामने है।” प्रियंका ने कहा, ”अब भाजपा सरकार और उप्र पुलिस शाहजहाँपुर मामले में वही दुहरा रही है। पीड़िता भय में है। लेकिन भाजपा सरकार पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही है।”
बताते चलें कि चिन्मयानंद पर शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा ने कहा कि अगर जल्दी ही चिन्मयानंद को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी। छात्रा अपने परिवार के साथ प्रयागराज गई और वहां उसके पिता ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर वकीलों से सलाह मशविरा भी किया। इसी क्रम में, आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को कल मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया जहां उनकी चिकित्सा जारी है।

Visits: 60

Leave a Reply