एबीवीपी ! दिल्ली यूनिवर्सिटी में तीन पदों पर हुआ कब्जा

नई दिल्ली,13 सितम्बर 2019। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े छात्र संगठन एबीवीपी ने बम्पर विजयश्री प्राप्त की है। इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर अपना परचम लहराया है। दूसरी तरफ कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई ने सचिव पद पर कब्जा पाया है।
बताते चलें कि इस वर्ष का नतीजा भी पिछले वर्ष 2018 की तरह ही रहा है। उस चुनाव में भी एबीवीपी को तीन सीटें और एनएसयूआई को एक सीट मिली थी।
उल्लेखनीय है कि एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर अग्रसेन कॉलेज के अक्षित दहिया को उम्मीदवार बनाया था और जबकि एनएसयूआई ने महिला उम्मीदवार चेतना त्यागी को मैदान में उतारा था। वहीं वामपंथी संगठन आइसा ने दामिनी काइन को तो एआईडीएसओ ने रोशनी को चुनाव लड़ाया था।


Views: 12

Advertisements

Leave a Reply