पंचांग व राशिफल – 12 सितम्बर 2019

पंचांग व राशिफल – 12 सितम्बर 2019

पंचांग
माह – भाद्रपद
तिथि – चतुर्दशी – पूर्ण रात्रि तक
पक्ष – शुक्ल
वार – गुरूवार
नक्षत्र – धनिष्ठा – 16:58:26 तक

सूर्योदय – 06:04:17
सूर्यास्त – 18:30:27
चंद्रोदय – 17:47:00
चन्द्रास्त – 29:06:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 10:13:01 से 11:02:45 तक, 15:11:29 से 16:01:13 तक
कुलिक – 10:13:01 से 11:02:45 तक
कंटक – 15:11:29 से 16:01:13 तक
राहुकाल – 13:50:39 से 15:23:55 तक
कालवेला – 16:50:58 से 17:40:43 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
शुभ – 06:08 से 07:40
चर – 10:45 से 12:17
लाभ – 12:17 से 13:50
अमृत – 13:50 से 15:22
शुभ – 16:54 से 18:27

राशिफल
मेष
आज व्यस्तता से भरा रहेगा आपका दिन। अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। ननिहाल से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। निवेश से लाभ मिलना संभव है। सुख-साधन बढ़ेगा।

वृषभ
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा व चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। माता का स्वास्थ बिगड़ सकता है।

मिथुन
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आयेगी। सजगता से कार्य करें। सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति होगी। समय उत्तम है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

कर्क
आज के दिन कई अधूरे काम पूरे होंगे। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेगा। अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में स्थिरता आयेगी।

सिंह
आप की मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीती में आप की ख्याती बढ़ेगी।

कन्या
आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं। बोलने में बहुत सावधानी रखें। अपनों से आशा न करें। समय मध्यम है। मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। आप के कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी।

तुला
कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा होगी। साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है।

वृश्चिक
आप के लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा व द्वेश का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा।

धनु
आलस्य का त्याग करें, धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में लाभ मिलेगा। नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन होगा।

मकर
आप की जिद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव होगा। सितारों की चाल प्रतिकूल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा व शारीरिक कष्ट संभव है।

कुंभ
दिन की शुरुआत में आलसी रवैये के कारण कार्य विलंभ से पूरा होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होगा। माता पिता के फैसलों के विरुद्ध जाकर कार्य करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं।

मीन
सही समय पर निर्णय लेना आप के लिए उचित रहेगा। ऋण ले लेन-देन में सतर्क रहें। संपर्क का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। अपने काम में वापसी होगी।

Visits: 135

Leave a Reply