पंचांग व राशिफल – 11 सितंबर 2019

पंचांग व राशिफल – 11 सितंबर 2019
पंचांग
माह – भाद्रपद
तिथि – त्रयोदशी – 29:08:28 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – बुधवार
नक्षत्र – श्रवण – 13:59:43 तक

सूर्योदय – 06:03:48
सूर्यास्त – 18:31:38
चंद्रोदय – 17:10:00
चन्द्रास्त – 28:12:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 11:52:47 से 12:42:39 तक
कुलिक – 11:52:47 से 12:42:39 तक
कंटक – 16:51:56 से 17:41:47 तक
राहुकाल – 12:17:43 से 13:51:12 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
लाभ – 06:08 से 07:40
अमृत – 07:40 से 09:13
शुभ – 10:45 से 12:18
चर – 15:23 से 16:55
लाभ – 16:55 से 18:28

राशिफल
मेष
अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी बड़ी समस्या का हल होगा। भाग्य का साथ रहेगा विवाद से बचें। भय रहेगा। राजमान मिल सकता है।

वृषभ
चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। विवेक का प्रयोग करें।

मिथुन
बकाया वसूली के प्रयास व व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए काम मिलेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। आय और नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।

कर्क
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। लापरवाही न करें। सुख की नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। जल्दबाजी न करें।

सिंह
जीवनसाथी की तरफ से चिंता का वातावरण बनेगा। यात्रा सफल रहेगी। पूजा-पाठ व सत्संग का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

कन्या
कुसंगति से हानि होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति से बड़े विवाद की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम, जमानत व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

तुला
लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्‍थिति अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। स्त्री पक्ष से लाभदायक सूचना मिल सकती है। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक
किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रु नतमस्तक रहेंगे। भूमि व भवन संबंधी लाभदायक योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। सहयोगियों का सहयोग मिलेगा।

धनु
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य लगन से कर पाएगा। अध्ययन में मन लगेगा। संगीत व चित्रकारी आदि रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मकर
लेन-देन में जल्दबाजी से अकारण विवाद हो सकता है। हृदय को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा

कुंभ
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मीन
जल्दबाजी तथा विवाद करने से बचें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।

Visits: 119

Leave a Reply