गबन ! जिला पंचायत अध्यक्ष सहित तीन पर केस

बलिया (उत्तर प्रदेश), 02 सितम्बर 2019। सरकारी धनराशि के गबन के आरोप में बलिया जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी रमेश कुमार सिंह ने कल बलिया शहर कोतवाली में जिला पंचायत अध्यक्ष व सपा नेता सुधीर पासवान, निर्माण लिपिक राजीव सिंह और ठेकेदार भानु प्रताप सिंह के विरुद्ध नामजद केस प्राथमिकी दर्ज कराया है। इसमें सुधीर पासवान सपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान के पुत्र हैं।
बताया गया है कि भारतीय दंड विधान की धारा 409 तथा 511 में जिलाधिकारी के निर्देश पर जांचोपरान्त यह कार्रवाई हुई है।पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply