पंचांग व राशिफल – 31 अगस्त 2019

पंचांग व राशिफल – 31 अगस्त 2019
पंचांग
माह – भाद्रपद
तिथि – प्रतिपदा – 12:15:15 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – शनिवार
नक्षत्र – पूर्वा फाल्गुनी – 14:07:39 तक

सूर्योदय – 05:58:22
सूर्यास्त – 18:44:24
चंद्रोदय – 06:40:00
चन्द्रास्त – 19:42:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 05:58:22 से 06:49:26 तक, 06:49:26 से 07:40:30 तक
कुलिक – 06:49:26 से 07:40:30 तक
कंटक – 11:55:51 से 12:46:55 तक
राहुकाल – 09:09:52 से 10:45:38 तक
कालवेला – 13:37:59 से 14:29:03 तक
यमघण्ट – 15:20:08 से 16:11:12 तक
यमगण्ड – 13:57:08 से 15:32:54 तक
गुलिक काल – 05:58:22 से 07:34:07 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
शुभ – 07:37 से 09:12
चर – 12:21 से 13:56
लाभ – 13:56 से 15:31
अमृत – 15:31 से 17:06

राशिफल
मेष
आपके नजदीकी लोग ही आपको आगे बढ़ने में बाधा हैं। थोड़ा सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति से बचें।

वृषभ
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपका गंभीर व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

मिथुन
रुके कार्यों में गति आयेगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीय फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। समय अनुकूल है।

कर्क
किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

सिंह
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

कन्या
आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्य स्थल पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

तुला
अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं । कार्य स्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता हैं। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक
पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है।

धनु
समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं, तो सफलता मिलेगी। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठायेंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार व भवन परिवर्तन के योग हैं।

मकर
कारोबार में शीघ्रता से निर्णय लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।

कुंभ
धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आयेगी। लोग से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।

मीन
वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी प्रतिकूल है।

Visits: 100

Leave a Reply