तीन तलाक ! तेजी से बढ़ रहे मुकदमों की संख्या

लखनऊ, 27 अगस्त 2019। तीन तलाक रोधी कानून बनने के बाद उत्तर प्रदेश में तलाक से जुड़े मुकदमों की संख्या में तेजी आयी है। पुलिस के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने आज बताया कि गत एक अगस्त को तीन तलाक रोधी कानून बनने के बाद से सूबे में बड़ी संख्या में तीन तलाक से पीड़ित महिलाएं अपने शौहरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा रही हैं।
बताते चलें कि प्रदेश में 21 अगस्त तक तलाक—ए—बिदत के 216 मामले दर्ज किये जा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 26 मुकदमे मेरठ में, सहारनपुर में 17 और शामली में 10 मुकदमें तो वाराणसी में तीन तलाक के 10 मुकदमे दर्ज किये गये हैं। उन्होंने बताया कि दर्ज मुकदमों के मुताबिक, तीन तलाक के ज्यादातर मामले दहेज, सम्पत्ति के विवाद और घरेलू हिंसा की वजह से हुए हैं।
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने बताया ‘‘तीन तलाक रोधी कानून को और प्रभावी बनाने के लिये हम तमाम तकनीकी पहलुओं का परीक्षण किया जा रहा है।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply