पंचांग व राशिफल -27 अगस्त 2019

पंचांग व राशिफल -27 अगस्त 2019
पंचांग
माह – भाद्रपद
तिथि – द्वादशी – 26:37:42 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – मंगलवार
नक्षत्र – पुनर्वसु – 25:13:12 तक

सूर्योदय – 05:56:20
सूर्यास्त – 18:48:50
चंद्रोदय – 27:12:59
चन्द्रास्त – 16:26:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 08:30:50 से 09:22:19 तक
कुलिक – 13:39:49 से 14:31:19 तक
कंटक – 06:47:50 से 07:39:20 तक
राहुकाल – 15:35:42 से 17:12:16 तक
कालवेला – 08:30:50 से 09:22:19 तक
यमघण्ट – 10:13:49 से 11:05:19 तक
यमगण्ड – 09:09:27 से 10:46:01 तक
गुलिक काल – 12:22:35 से 13:59:08 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
चर – 09:11 से 10:47
लाभ – 10:47 से 12:22
अमृत – 12:22 से 13:58
शुभ – 15:34 से 17:09

राशिफल
मेष-
खाली बैठने से बचें व नए कामों में लगें। आने वाले समय में आर्थिक लाभ शुभ रहेगा।प्रेम विषयों की स्थिति गंभीर हो सकती है। प्रेम-संबंध की बात में परिजनों की सलाह लें। नये रिश्ते बनाने से बचें।

वृष
आप नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है। इसके कारण परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आप प्रत्यक्ष टकराव के बजाय चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आप शांति और धैर्य बनाए रखें।

मिथुन
आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। आप बहुत साहसी बनेंगे। सामाजिक रूप से आप लोकप्रियता हासिल करेंगे और कई नए रिश्ते बनाएंगे, जिनमें से कुछ आपको बहुत पसंद करेंगे। आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

कर्क
आय अच्छी रहेगी किन्तु बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना पड़ेगा। आपको अपने करियर में अथक परिश्रम के बाद आप स्थितियों पर काबू पाएंगे। भावनाओं को अपने निर्णयों को निर्धारित न करने दें, परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से कायाकल्प होगा।

सिंह
आज अच्छा दिन नहीं है, बेतरतीब निवेश समस्याएं पैदा कर सकता है। किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आप कुछ जीवनशैली में कुछ बदलाव लाएंगे जिससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे।

कन्या
यदि परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश है तो चीजें आपके पक्ष में होंगी। नौकरी में रहने वाले खुद को सफलता की सीढ़ी पर पाएंगे और प्रतिद्वंद्वी गतिविधियां आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगी। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में हल होंगे। अचानक की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

तुला
आज सकारात्मक विकास संभव है और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो आप निराश नहीं होंगे। वित्तीय क्षेत्र में अचानक लाभ के प्रबल संकेत है। एक पुराने दोस्त के साथ फिर से जुड़ेंगे और साथ में समय बिताने का आनंद लेंगे।

वृश्चिक
बढ़ती महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। भविष्य में निर्णय लाभकारी होंगे। आप किसी धार्मिक या पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

धनु
दिन सामान्य रहेगा। आप दूसरों पर अपने शब्दों से प्रभाव डालेंगे। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अपना ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है। किन्तु अंत में सब ठीक हो जाएगा। व्यवसायिक सन्दर्भ में कहीं दूर की यात्रा संभव है।

मकर
आय के लिए बेहतर समय रहेगा। यात्रा का परिणाम सुखदायी होगा। मीडिया, ग्लैमर, सलाहकारिता, शिक्षा इत्यादि से संबंधित कार्य करने वालों को अधिक सफलता मिलेगी। सामाजिक राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को इस समय अच्छी सफलता का योग है।

कुंभ
बीमारी से सतर्क रहें। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि बहुत समय से अपने लिए कोई वाहन या भोग-विलासिता का साजो-सामान खरीदने की योजना बना रहे थे तो अब उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता का योग है। स्त्री पक्ष बहुत सहयोगी रहेगा।

मीन
व्यवसायी व्यस्त रहेंगे और सफल भी होंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के साथ स्थानांतरित किया जा सकता है। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। आप किसी पार्टी में किसी व्यक्ति विशेष से मिल सकते हैं जो भविष्य में स्थायी प्रेम संबंध का रूप ले सकता है। अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें।

Visits: 85

Leave a Reply