जमीनी विवाद में ईंट से कूंच कर हत्या

गाजीपुर, 22 अगस्त 2019। जमीनी विवाद में विपक्षियों द्वारा अपने पट्टीदार की ईट पत्थर से कूंच कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला भांवरकोल थाना क्षेत्र के मनियां गांव में कल शाम घटी।
बताया गया कि गांव के हृदय नरायन राजभर एवं उसके पट्टीदारों दीना एवं श्याम लाल के बीच लम्बे अरसे से जमीनी विवाद चल रहा है। कल देर शाम जब हृदयनरायण राजभर का पुत्र संतोष चट्टी से वापस घर आ रहा था, तभी विपक्षी पट्टीदारों से कहा सुनी होने लगी। उसी समय विपक्षियों ने संतोष 18 वर्ष के सिर पर ईंट से वार कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता हृदयनरायण राजभर की तहरीर पर पिता पुत़्र सहित कुल सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह यादव के अनुसार तहरीर के आधार पर नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके सम्भावित ठिकानों पर दबिश डाली जा रही है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply