गोलीबारी ! पूर्व प्रधान की हुई हत्या

बागपत, 21 अगस्त 2010। हौसलाबुलन्द असलहाधारी बाइक सवार अपराधियों ने कल शाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक पूर्व प्रधान को मौत की नींद सुला दिया। यह हादसा जिले के धनौरा सिल्वर नगर गांव में हुआ। आज अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि धनौरा सिल्वरनगर निवासी पूर्व प्रधान ऋषिपाल राणा उम्र 55वर्ष पर कल देर शाम तीन हमलावरों ने फायर झोंक दिया। इससे राणा के सिर, पीठ और छाती पर छह गोलियां लगी,जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पडे़ और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर पूर्व प्रधान की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी झपट ली और हथियार लहराते हुए भाग निकले। उनमें से एक हमलावर हेलमेट लगाए हुए था। विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस हत्यारों की तहकीकात में लगी हुई है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply