पंचांग व राशिफल – 13 अगस्त 2019

पंचांग व राशिफल – 13 अगस्त 2019
पंचांग

माह – श्रावण
तिथि – त्रयोदशी – 13:48:32 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – मंगलवार
नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा – 29:19:30 तक

सूर्योदय – 05:48:55
सूर्यास्त – 19:02:50
चंद्रोदय – 17:47:00
चन्द्रास्त – 28:30:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 08:27:41 से 09:20:37 तक
कुलिक – 13:45:15 से 14:38:11 तक
कंटक – 06:41:50 से 07:34:46 तक
राहुकाल – 15:44:21 से 17:23:35 तक
कालवेला – 08:27:41 से 09:20:37 तक
यमघण्ट – 10:13:33 से 11:06:28 तक
यमगण्ड – 09:07:23 से 10:46:38 तक
गुलिक काल – 12:25:52 से 14:05:06 तक

शुभ समय अभिजीत मुहूर्त – 11:59:24 से 12:52:20 तक

आज का चौघड़िया
चर – 09:09 से 10:48
लाभ – 10:48 से 12:26
अमृत – 12:26 से 14:04
शुभ – 15:42 से 17:21

राशिफल
मेष
कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर मशीनरी के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

वृषभ
व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहें, लाभ होगा।

मिथुन
दुःख का चिंता छोड़ना ही उसकी औषधि है। जो बित गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

कर्क
जमीन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी।

सिंह
शासन प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

कन्या
स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। सतर्क रहें। माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है, शांत रहें।

तुला
पूर्व में लिए निर्णय बदलना पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेना होंगे। राजकार्य में अवरोध आयेंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे। आकस्मिक लाभ संभव है।

वृश्चिक
कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं, आज आप का सपना पूरा हो सकता है। झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं।

धनु
नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवनशैली को बदलें, लाभ होगा। निजी जिंदगी में दुसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

मकर
जमीन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।

कुंभ
अपने कार्य को कराने के लिए सिफारिश की जरूरत पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। घर परिवार में शांति हो इस के लिए हनुमान जी की आराधना करें। चमत्कारी लाभ होगा।

मीन
किसी का भला करने के बावजूद भी स्थिति विपरीत हो जाती है। सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। आप के व्यवहार से आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं।

Visits: 89

Leave a Reply