वृक्षारोपण! वृक्ष हमारे जीवन के अभिन्न अंग

गाजीपुर, 09 अगस्त 2019। हमारे देश की संस्कृति एवं सभ्यता वनों में ही पल्लवित तथा विकसित हुई है। यह एक तरह से मानव का जीवन सहचर है। वृक्षारोपण से प्रकृति का संतुलन बना रहता है। इसके चलते ही बरसात के कारण नदियां जल से भरी रहेंगी और सरिता की कल कल ध्वनि से प्रकृति प्रभावित होती है।
उपरोक्त वक्तव्य नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल ने भारत छोड़ो आंदोलन के 77वीं वर्षगांठ पर नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण के पश्चात व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण मानव समाज का सांस्कृतिक दायित्व भी है क्योंकि वृक्षारोपण हमारे जीवन को सुखी व संतुलित बनाए रखता है। पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि आज लोग वनों तथा वृक्षों की महत्ता को एक स्वर से स्वीकार कर रहे हैं। वृक्ष हमारे जीवन की अनिवार्य आवश्यकता है। देश की समृद्धि में वृक्षों का भी महत्वपूर्ण योगदान है इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने लिए और अपने समाज के लिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे बताया कि शासन से मिलें वृक्षारोपण के लक्ष्य के अनुरूप गाजीपुर नगर के जलकल प्रांगण, आमघाट गांधी पार्क, मिश्रबाजार से भूतहियाटांड़, विवेकानंद कालोनी, लंका मैदान, रविन्द्र नाथ टैगोर पार्क, रिवर बैंक कालोनी पार्क, विकास भवन से पीजी कालेज चौराहें तक सड़क के किनारें, पीजी कालेज से फाक्सगंज, सिचाई विभाग चौराहे से पुलिस लाइन तक वृक्षारोपण किया गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नपा अधिशासी अधिकारी मनोज बिंद, अधिशासी अधिकारी जलकल पूजा सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा रासबिहारी राय, सभासदगण संजय कटियार, राधिका कटियार, कमलेश बिंद, सोमेश मोहन राय, अजय राय दारा, परवेज अहमद, रामेश्वर तिवारी, अशोक कुशवाहा, संजय कुमार, दिग्विजय पासवान, कमेलश श्रीवास्तव, शेषनाथ यादव, ओमप्रकाश तिवारी बच्चा, गर्वजीत सिंह, सत्यम राय, अजय कुशवाहा, निशांत सिंह, रंजीत पांडेय, जावेद अहमद, राकेश त्यागी, प्रशांत राय, राजन प्रजापति, कार्तिक गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Visits: 67

Leave a Reply