सड़क हादसा ! दो उपनिरीक्षक मौत के मुंह में समाये

सुल्तानपुर, 02 अगस्त 2019। आज अलसुबह जमोली के करीब कार व ट्रक में हुई जबरदस्त भिड़न्त में जहां दो लोगों की मौत हो गयी ,वहीं दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये।
बताया गया कि सिद्धार्थ नगर जिले के चिल्हिया थाने के उपनिरीक्षक नित्यानंद यादव और उपनिरीक्षक राजकुमार यादव एक आरक्षी व चालक के साथ ब्रेजा कार से प्रयागराज जा रहे थे। करीब साढ़े चार बजे सुबह जमोली के पास उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कार सवारों को कार से बाहर निकाला और आननफानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी दोनो उपनिरीक्षक की मौत हो गयी और अन्य दोनों घायलों की जिला अस्पताल में चिकित्सा जारी है। मोकामी पुलिस घटना की तहकीकात व विधिक कार्यवाही में जूटी रही।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply