निधन ! नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी

हैदराबाद, 28 जुलाई 2019। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी 77 वर्ष का कल देर रात करीब डेढ़ बजे हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया।
बताया गया कि राजनीति में अच्छी पकड़ के चलते विभिन्न सरकारों में अहम पद पर कार्य किया ।अपने राजनीतिक जीवन में वे चार बार विधायक, पांच बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सांसद बने थे।
कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया कि रेड्डी के निधन की खबर बेहद दु:खद है। हम कामना करते हैं कि दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों को हौसला मिले। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि जयपाल रेड्डी के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता को बेहतरीन वक्ता, अच्छा इंसान और बड़ा बुद्धिजीवी बताते हुए कहा कि यह मेरे और पूरी कांग्रेस पार्टी के लिए निजी रूप से भारी क्षति है।
मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के पुत्र टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष टी राम राव ने भी रेड्डी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।’’
बताते चलें कि रेड्डी आई के गुजराल सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे। संप्रग-1 सरकार के दौरान उन्होंने शहरी विकास और संस्कृति जैसे मंत्रालयों को संभाला तो वहीं संप्रग-2 सरकार में वह फिर शहरी विकास मंत्री बने। बाद में वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री बने लेकिन फिर उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिक और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया था।

Visits: 69

Leave a Reply