कलराज मिश्र ! बने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल

गाजीपुर,15 जुलाई 2019। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल के वर्तमान राज्यपाल आचर्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल बनाया गया है।
बताते चलें कि जिले की सैदपुर तहसील क्षेत्र के मलिकपूर निवासी कलराज मिश्र प्रदेश के दिग्गज नेता हैं। पचहत्तर वर्ष से अधिक उम्र होने के चलते उन्होंने पिछली मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।
श्री मिश्र के राज्यपाल बनने का समाचार मिलते ही जनपदवासियों व भाजपाइयों में खुशी की ल र दौड़ गयी। लोगों ने इसके लिए केन्द्र सरकार को बधाई दी।

Visits: 96

Leave a Reply