संकट ! कर्नाटक के कांग्रेस के सभी 22 मंत्रियों ने दिया त्याग पत्र

बेंगलुरू,08 जुलाई 2019। कर्नाटक में शुरू हुआ राजनीतिक भुचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजनीतिक शह और मात का खेल बदस्तूर अब भी प्रदेश में जारी है। विधायकों के एक-एक कर पल्ला झाड़ कर जाने के बाद कांग्रेस के 22 मंत्रियों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। सूबे के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता परमेश्वर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सभी मंत्रियों ने कर्नाटक के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले निर्दलीय विधायक नागेश ने कर्नाटक सरकार से समर्थन वापस लेते हुए भाजपा को समर्थन का ऐलान कर दिया है।
नई दिल्ली से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को आज कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में उठाया था। कर्नाटक में विधायकों के एक-एक कर छोड़कर जाने के बाद आज ही कांग्रेस के 22 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है,जिसमें सूबे के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता परमेश्वर भी शामिल हैं।
इस मामले पर लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस्तीफा देने की परंपरा तो राहुल गांधी ने शुरू किया है। कहा कि हम संसदीय लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस्तीफे देने की प्रवृत्ति कांग्रेस में राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई थी, यह हमारे द्वारा शुरू नहीं किया गया था। उन्होंने खुद लोगों से इस्तीफे जमा करने के लिए कहा, यहां तक कि वरिष्ठ नेता भी इस्तीफे सौंप रहे हैं। इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है।

Visits: 77

Leave a Reply