दुर्घटना ! अनियंत्रित पिकअप ने आठ लोगों को किया लहुलुहान, तीन की हुई मौत

गाजीपुर, 05 जुलाई 2019। तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने आज अलसुबह सड़क पर टहलने निकले आठ लोगों को जख्मी कर दिया। यह दुर्घटना कासिमाबाद थाना क्षेत्र के कासिमाबाद मऊ मार्ग पर सनेंहुआं गांव के पास पावर हाउस के समीप घटी। इस दुर्घटना में सलामतपुर निवासी बबलू शर्मा 20 वर्ष व सनेहुआ निवासी रामवती देवी 55 वर्ष की मृत्यु हो गई और छह लोग गम्भीर रुप से जख्मी हो गये। गम्भीर रूप से जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान सरस्वती देवी 68 वर्ष ने भी दम तोड़ दिया।
दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शवों को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। तकरीबन तीन घंटे बाद क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महबूब अली व तहसीलदार विराग पांडेय के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया। इलाकाई कासिमाबाद पुलिस के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि आज सबेरे करीब पांच बजे सड़क के किनारे टहलने के लिए सलामतपुर के बबलू व बुधिया 60 वर्ष,सनेहुआ निवासी रामवती, सावित्री 60 वर्ष व सरस्वती 58 वर्ष अन्य लोगों के साथ निकले थे, तभी कासिमाबाद से मऊ जा रही अनियंत्रित पिकअप ने उनको सभी को रौंदकर लहुलुहान कर दिया था।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply