पंचांग व राशिफल – 03 जुलाई 2019

आज का पंचांग

वार बुधवार
माह आषाढ़
तिथि प्रतिपदा – 22:05:58 तक
पक्ष शुक्ल
करण किन्स्तुघ्ना – 11:28:50 तक,
बव – 22:05:58 तक
नक्षत्र आद्रा – 06:36:31 तक,
पुनर्वसु – 28:39:02 तक

सूर्योदय 05:27:22
सूर्यास्त 19:22:59
चंद्रोदय 05:46:00
चंद्रास्त 20:02:00
सूर्य राशि मिथुन
चंद्र राशि मिथुन

अशुभ मुहूर्त राहुकाल 12:25:11 से 14:09:38 तक
शुभ मुहूर्त अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
अमृत काल 26:27 से 27:56 तक

आज का राशिफल
मेष
आज का दिन शुभ है। आपका वर्चस्व बना रहेगा, परंतु तानाशाहीपूर्ण रवैया न रखें। इससे आपकी प्रतिष्ठा कम होगी। जीवनसाथी से संबंध सुमधुर बने रहेंगे। स्थायी संपत्ति प्राप्त होने के योग बनते हैं।

वृषभ
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। अनावश्यक तनाव हो सकता है। अपने को कार्य में व्यस्त रखें, स्वस्थ रहेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मिथुन
आज भाग्य आपका साथ देगा, परंतु मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य होने पर भी मन में आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें।

कर्क
मन में आत्मविश्वास अस्थिर रहेगा। मन के अनुसार कार्य नहीं होने से मन अशांत रहेगा। कानूनी मामलों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के विचारों से सामंजस्य बनाए रखें। पिता की सलाह से कठिन मामले सुलझेंगे।

सिंह
आज का दिन शुभ है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान के शिक्षा की समस्याएं हल होंगी। पारिवारिक जीवन में उत्साह बना रहेगा।मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या
धन लाभ होगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। स्थायी संपत्ति, जमीन व मकान प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। व्यापार में भी सफलता प्राप्त होगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला
आज का दिन शुभ है। अच्छे परिणाम प्राप्त होने से मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संतान के द्वारा किसी वस्तु की मांग को पूर्ण करेंगे। यात्रा से व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक
आज का दिन शुभ नहीं है। साझेदारी के कार्यों में भी विवाद हो सकता है। किसी को कर्ज न दें, नहीं तो धन वापस आने में भी रुकावट आएगी। स्थायी संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। नई प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बन सकते हैं।

धनु
आपका दिन शुभ है। सुख-सुविधाओं में खर्च के योग हैं। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिवार के लोगों का भी सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मकर
गुप्त शत्रुओं से परेशानी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं द्वारा आपका प्रभाव कम करने की कोशिश की जाएगी। सिर एवं मुख संबंधी रोग बढ़ सकते हैं। धन का अपव्यय होगा। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। व्यर्थ के विवाद से बचें।

कुंभ
आज मन प्रसन्न रहेगा। दिमाग सक्रिय रहेगा। सही निर्णय कर पाएंगे। धर्म के कार्य में धन खर्च करने से प्रसन्नता रहेगी। संतान के साथ हर्षोल्लासपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें पूरे मन से करेंगे जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी आय बढ़ाने के लिए दिमाग में नए सकारात्मक विचार भी आएंगे।

मीन
आज मन अशांत रहेगा। माता की सेवा करें व प्रेम से बोलें। घर में माता के आशीर्वाद एवं स्नेह से मन में शांति मिलेगी। ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से यात्रा हो सकती है।

Visits: 79

Leave a Reply