पंचांग व राशिफल – 01 जुलाई 2019

पंचांग
तिथि – चतुर्दशी – 27:07:09 तक
नक्षत्र – रोहिणी – 09:25:14 तक
करण – विष्टि – 16:06:38 तक, शकुन – 27:07:09 तक
पक्ष – कृष्ण
योग – गण्ड – 17:34:44 तक
वार – सोमवार
माह – आषाढ़

सूर्योदय – 05:26:36
सूर्यास्त – 19:23:01
चंद्रोदय – 28:47:00
चंद्रास्त – 17:59:00
अशुभ समय राहु काल – 07:11:09 से 08:55:42 तक
शुभ समय अभिजीत मुहूर्त – 11:56:56 से 12:52:41 तक
आज का चौघड़िया
अमृत – 05:31 से 07:14
शुभ – 08:58 से 10:41
चर – 14:08 से 15:52
लाभ – 15:52 से 17:35
अमृत – 17:35 से 19:19

राशिफल
मेष
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आलस्य त्यागें और अपना उद्धेश्य पूरा करने में लगा जायें। निजी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

वृषभ
सतर्क रहें, किसी की बातों में आना बंद करें। अपनों के द्वारा धोखा मिलने से मन दुखी होगा। वाहन सुख मिलेगा। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।

मिथुन
परिवार के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। संतान के कार्य चिंता व तनाव बड़ा सकते हैं। जीवनसाथी को अस्वस्थता रहेगी। कार्यसिद्धि से पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क
आप मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने से सफल होंगे। मेहमानों से दिनचर्या में बदलाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु भय रहेगा।

सिंह
लंबित कार्य पूरे होंगे। स्वर्णाभूषणों की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। धार्मीक यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या
समय पर सही निर्णय लेना आप के लिए हितकर रहेगा। संतान के कटु वाक्यों से दुखी होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा, कलह से बचें।

तुला
कारोबार विस्तार के लिये बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी मनोनुकूल रहेंगी। शरीर कष्ट संभव है।

वृश्चिक
माता-पिता द्वारा आप के किये कार्यों की अवहेलना होगी। कोर्ट व कचहरी में प्रतिकूलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी। व्यवसाय कारोबार लाभप्रद रहेगा। विदेश जानें के योग हैं।

धनु
धर्म लाभ मिलेगा। व्यवसायिक लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। निर्माण कार्य की बाधा दूर होकर लाभ होगा।

मकर
आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे। संतान के किये कार्यों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षित होंगे। अपरिचितों पर विश्वास हानि पहुंचाएगा।

कुंभ
अपने इष्टबल को मजबूत करें। मेहनत करें दुसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

मीन
आप जो कहते हैं वह करते नहीं हैं।अपने वादों को सही समय पर निभाने का प्रयास करें। व्यवसाय में शत्रु भय बना रहेगा। संपत्ति के कार्य पक्ष में बनेंगे।

Visits: 88

Leave a Reply