पंचाग व राशिफल – 29 जून 2019

पंचांग
तिथि एकादशी 06:44 तक
नक्षत्र भरणी 09:53 तक
करण कौवाला 18:28 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार शनिवार
योग धृति 21:37 तक
सूर्योदय 05:29
सूर्यास्त 19:18
चन्द्रमा मेषराशि में
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास आषाढ़ 24 शव्वाल हिजरी 1440
राहुकाल सुबह 10:40 − 12:23
शुभ मुहूर्त अभिजित 11:56 − 12:51

राशिफल
मेष
व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लालच में न पड़े, अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते है।

वृषभ
स्वयं पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे।

मिथुन
अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ने वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क
बातों के स्थान पर काम पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे है। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।

सिंह
अपनी जिम्मेदारियों का संभल कर वहन करें। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी।

कन्या
विरोधियों के चलते व्यापार प्रभावित होगा।
परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन चलाने में सतर्कता रखें।

तुला
आप की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।

वृश्चिक
मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखाएं एवं आडंबरों से बचें। कर्ज लेने से बचें।पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी।

धनु
नौकरी में पदोन्नति एवं तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मकर
परिजनों से सामान्य व्यवहार करें, अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ
अपने राजनीतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा।

मीन
अपने बलबूते कर्म करें, दुसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

Visits: 54

Leave a Reply