पंचांग व राशिफल – 20 जून 2019

पंचांग
वार गुरूवार
माह आषाढ़
तिथि तृतीया – 17:09:50 तक
पक्ष कृष्ण
करण विष्टि – 17:09:50 तक
नक्षत्र उत्तराषाढा – 15:39:32 तक

सूर्योदय 05:23:32 चंद्रोदय 21:53:59
सूर्यास्त 19:21:37 चंद्रास्त 07:49:59
सूर्य राशि मिथुन
चंद्र राशि मकर

अभिजित मुहूर्त 11:54 से 12:50 तक
अमृत काल 08:41 से 10:26 तक
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 10:02:53 से 10:58:45 तक,
राहुकाल 14:07:20 से 15:52:05 तक गुलिक काल 08:53:03 से 10:37:48 तक
त्यौहार संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत

राशिफल
मेष
कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर मशीनरी के लिए आपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करायें, लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

वृषभ
मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।

मिथुन
पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क
अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ायेगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह
अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लायें। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

कन्या
हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

तुला
समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक
दिन की शुरुआत में आलस्य से बचें। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव है।

धनु
कारखाने में नई मशीनरी के लगाने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आयेगा। वाहन सुख संभव है। यात्रा हो सकती है।

मकर
आप की चंचलता के चलते संबंध न बिगाड़े। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें, उसके प्रति समर्पित रहें, तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्यायपक्ष कमजोर रहेगा।

कुंभ
समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय से स्व भूमि संबंधी कार्य रुका हुवा है, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। समय रहते कार्यवाही करें। अन्यता भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

मीन
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

Visits: 46

Leave a Reply