पंचांग व राशिफल – 19 जुन 2019

पंचांग
तिथि – द्वितीया – 15:35:48 तक
नक्षत्र – पूर्वाषाढा – 13:30:10 तक
करण – गर – 15:35:48 तक, वणिज – 28:19:09 तक
पक्ष – कृष्ण
योग – ब्रह्म – 18:56:13 तक
वार – बुधवार
माह – आषाढ़


सूर्योदय – 05:23:21
सूर्यास्त – 19:21:22
चंद्रोदय – 21:08:59
चंद्रास्त – 06:56:00
राहु काल – 12:22:21 से 14:07:06 तक

अभिजीत मुहूर्त (आज शुभ कार्य करने का शुभ समय) – कोई नहीं
आज का चौघड़िया
लाभ – 05:28 से 07:11
अमृत – 07:11 से 08:55
शुभ – 10:39 से 12:22
चर – 15:50 से 17:34
लाभ – 17:34 से 19:17

राशिफल
मेष
किस्मत आपके पक्ष में है। चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और आग से बचाव करें। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें।

वृषभ
कोई भी वित्तीय फैसला लेने या शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले शांति से सोचें। आप में ऊर्जा का संचार रहेगा, उसका सही दिशा में उपयोग करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे।

मिथुन
सभी के साथ खुशहाल माहौल बना कर रखें। बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। नए अवसर हाथ में आएंगे। परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी।

कर्क
अपने आप को व्यवस्थित करें।क्रोध या आवेश से बचें। अपने साथी के जज्बातों की कद्र करें। आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

सिंह
प्रयत्न करने से सफलता मिलेगी, ऑफिस में तारीफ होगी, परिवार से सहयोग मिलेगा। नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक्त है। दुसरों पर अपना क्रोध न निकालें, शांत रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है।

कन्या
जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली के साथ ही खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप फिजूलखर्ची से बचे रहेंगे।रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते है।

तुला
अचानक पैसों की बरसात हो सकती है। अपनी संगत बदलें, आप का संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

वृश्चिक
स्वार्थी मित्रों से सावधान रहें। दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

धनु
मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। इस समय पूरे मन से किया हुआ कोई भी कार्य परिणाम अवश्य देगा।संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें।

मकर
विवाद को सुलझाने में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापारियों के लिए अचानक और अप्रत्याशित धन प्राप्ति के योग बन रहेहैं।गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल करें। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। र

कुंभ

आर्थिक जोखिमयुक्त व्यापारिक निर्णय जिसमे शामिल हों, उसके लिए समय उपयुक्त नहीं है। संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है, अस्वस्थता रह सकती है।

मीन
नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। अपने कार्यों को लेकर सतर्कता बरतें। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply