पंचांग व राशिफल – 5 जून 2019

पंचांग
तिथि – द्वितीया – 12:04:40 तक
नक्षत्र – आद्रा – 21:54:47 तक
करण – कौलव – 12:04:40 तक
तैतिल – 23:01:54 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – गण्ड – 26:14:11 तक
वार – बुधवार
माह – ज्येष्ठ

सूर्योदय – 05:23:02
सूर्यास्त – 19:16:10
चंद्रोदय – 07:00:59
चंद्रास्त – 21:15:5
राहु काल – 12:19:36 से 14:03:44 तक

अभिजीत मुहूर्त (आज शुभ कार्य करने का शुभ समय) – कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। छात्रों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बनी रहेगी।

वृषभ
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।आज धन कमाने के नए जरिए बनेंगे। तरक्की पक्की है, करीब लोगों से मुलाकात हो सकती है। दफ्तर में आपकी तारीफ होगी। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है।

मिथुन
आज आप भविष्य को लेकर विचार करेंगे। कैरियर को बेहतर बनाने के लिए सोच सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक रूप से माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत शानदार रहेगी।

कर्क
आज का दिन शानदार रहेगा फिर भी आप कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। कारोबार में धीमी गति आज आपको परेशान कर सकती है। कुछ कार्य अटक सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह
आज सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज नए विचारों पर कार्य करने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन शानदार रहेगा। आज आप सेहतमंद रहेंगे। परिवार में माता-पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या
दिन अच्छा रहेगा। आज आप कार्य करने के नए तरीके निकालेंगे। आज आपका काम जल्द पूरा होगा। छात्रों के लिए दिन शानदार रहेगा। आज बड़ी सफलता हाथ लग सकती है जिससे लोगों का मन प्रसन्न हो सकता है।

तुला
आज कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। कुछ नया सोचने में आप खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग से अनबन हो सकती है, व्यवहार का खास ध्यान रखें।

वृश्चिक
आज कल्पना शक्ति से लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। आज आप पहले से ज्यादा बेहतर ढंग से अपने कार्यों को पूरा करेंगे। किसी तरह का लेन-देन करने जा रहे हैं तो किसी की राय लेना फायदेमंद साबित हो सकता है।

धनु
आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। आज किसी कलात्मक चीज के प्रति आपका झुकाव अधिक हो सकता है। दफ्तर में कुछ नया करने का मौका मिलेगा।

मकर
आजका दिन लाभदायक रहेगा। अधिकारियों से सकारात्मक सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। आज जरूरी कार्यों में आपका मन नहीं लगेगा। दोस्तों से अनबन हो सकती है।

कुंभ
आज आर्थिक योजना के लिए किए गए फैसले लाभदायक होंगे। सेहत बेहतरीन रहेगी। परिवार वालों के साथ दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज दोस्तों के साथ मंदिर जाने का प्लान बन सकता है।

मीन
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करने का प्लान बन सकता है। कारोबार में लाभ का योग है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न होगा।

Hits: 73

Leave a Reply

%d bloggers like this: