पंचांग व राशिफल – 31 मई 2019

पंचांग
तिथि – द्वादशी – 17:18:21 तक
नक्षत्र – अश्विनी – 24:12:19 तक
करण – तैतिल – 17:18:21 तक,
गर – 29:23:00 तक
पक्ष – कृष्ण
योग – सौभाग्य – 13:54:19 तक
वार – शुक्रवार
माह – ज्येष्ठ

सूर्योदय – 05:23:59
सूर्यास्त – 19:13:41
चंद्रोदय – 27:56:00
चंद्रास्त – 16:12:59

राहु काल – 10:35:07 से 12:18:50 तक

अभिजीत मुहूर्त (आज शुभ कार्य करने का शुभ समय) – 11:51:11 से 12:46:29 तक

राशिफल
मेष
अपने विचारों पर अंकुश रखें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।

वृषभ
आप के किये कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता व तनाव का कारण रहेगा। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है। हनुमान जी को चोला अर्पण करें, कार्य सिद्ध होंगे।

मिथुन
कार्यस्थल पर अकारण तनाव संभव है। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। अस्वस्थता हो सकती है। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख जरूर प्राप्त होगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।

सिंह
अपनी आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद मिलेगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या
अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि संभव है। चोरी-चोट विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें, संयम से काम लें। पिता के साथ विवाद हो सकता है।

तुला
दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएगी। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक
व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धनकोष में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में बदलाव होगा।

धनु
गृह क्लेश को टालें। अपने आप को बदलने की कोशिश करें। जीवनसाथी की चिंता बनी रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। न्यायपक्ष उत्तम है।

मकर
प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि, वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचा सकती है, जोखिम न लें। पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

कुंभ
मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति के सुगम योग हैं। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख संभव है।

मीन

धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख संभव है।

Visits: 53

Leave a Reply