पंचांग व राशिफल – 30 मई 2019

पंचांग
तिथि – एकादशी – 16:39:43 तक
नक्षत्र – रेवती – 23:04:03 तक
करण – बालव – 16:39:43 तक
कौलव – 29:03:56 तक
पक्ष – कृष्ण
योग – आयुष्मान – 14:19:17 तक
वार – गुरूवार
माह – ज्येष्ठ

सूर्योदय – 05:24:14
सूर्यास्त – 19:13:10
चंद्रोदय – 27:22:00
चंद्रास्त – 15:18:00

राहु काल – 14:02:19 से 15:45:56 तक
अभिजीत मुहूर्त (आज शुभ कार्य करने का शुभ समय) – 11:51:04 से 12:46:19 तक

राशिफल
मेष
सोच समझकर बोलें। आज कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ मिलेगा। संतान की चिंता बनी रहेगी।

वृषभ
कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा से लाभ होगा।

मिथुन
समय अनुकूल है। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ संभव है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क
आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। विवाह के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह
दिन की शुरुआत में आलस्य की अधिकता रहेगी। कैरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

कन्या
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला
व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक
अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ हो सकता है। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंभ होगा। संतान के विवाह के लिए किये गए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु
अपनी बातों से लोगों का दिल जित लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मकर
आज के दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा व निवेश सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

कुंभ
आज खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।

मीन
आज किया गया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ में कमी आयेगी।

Visits: 85

Leave a Reply