आईईडी ब्लास्ट ! ग्यारह जवान जख्मी

रांची (झारखंड),28 मई 2019।सरायकेला के खरसावां थाना क्षेत्र के हुंडदा स्थित सुरू सिंचाई योजना डैम की सुरक्षा हेतु जा रहे सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी को करीब नौ बजे नक्सलियों ने विस्फोट कर जवानों से भरी बस को उड़ाने का प्रयास किया। इस आईईडी ब्लास्ट में सुरक्षाबलों के 11 जवानों के घायल होने की जानकारी मिली है।
झारखंड पुलिस और 209 कोबरा के जवान सरायकेला के कुचाई इलाके में गश्त पर थे, जब यह विस्फोट किया गया। घायलों में कोबरा के 8 जवान और झारखंड पुलिस के तीन पुलिसकर्मी घायल हैं।
घायल सभी जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। आईईडी धमाके के बारे में डीजीपी डी के पांडेय ने कहाकि कोबरा और झारखंड पुलिस के जवान उस क्षेत्र को सैनिटाइज करने के लिए गए थे, जहां यह धमाका हुआ। पूरे इलाके की घेरेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Visits: 58

Leave a Reply