माउंट एवरेस्ट ! भारतवासी प्रणय बंदबुच ने फहराया तिरंगा

नई दिल्ली,21 मई 2019। भारतवासी प्रणय बंदबुच ने 13 अन्य पर्वतारोहियों के संग कल विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा देश का मान बढ़ाया है। पर्यटन मंत्रालय की पर्वत शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, चीन, ग्रीस व भारत के सात पर्वतारोही और सात नेपाली शेरपा 8,848 मीटर ऊंची चोटी पर कल सोमवार की सुबह पहुंचे थे।
नेपाल ने 14 मई को विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर चढ़ाई के लिए रास्ता खोला था। इस रास्ते माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वालों में चार चीन, दो ग्रीस और भारत के पर्वतारोही प्रणय बंदबुचा रहे हैं।
बताया गया है कि इस मौसम में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए 41 अलग-अलग टीमों के 378 पर्वतारोहियों को पर्यटन मंत्रालय ने अनुमति दी है। इनमें से 200 पर्वतारोहियों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी का रुख भी कर लिया है।

Visits: 64

Leave a Reply