पंचांग व राशिफल 28 अप्रैल 2019

पंचांग
वार रविवार माह वैशाख
तिथि नवमी – 19:35:40 तक पक्ष कृष्ण
करण तैतिल – 06:18:29 तक,
गर – 19:35:40 तक
नक्षत्र धनिष्ठा – 29:17:54 तक
सूर्योदय 05:43:34 सूर्यास्त 18:54:18
चंद्रोदय 26:37:59
चंद्रास्त 13:03:00
सूर्य राशि मेष
चंद्र राशि मकर
राहुकाल 17:15:27 से 18:54:18 तक
अभिजित मुहूर्त 11:52 से 12:45 तक

राशिफल
मेष
अपनी मर्यादा का पालन करें, जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। व्यापार, नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाव करें।

वृषभ
आज व्यवसायिक नए अनुबंध होंगे। धर्म में आस्था बढ़ेगी और महत्व के सिद्ध होंगे। व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें। कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। कामकाज में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

मिथुन
अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनेगी। नवीन योजनाएं बन सकती है।

कर्क
परिवारिक विवादों के कारण तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। व्यापार में जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी।

सिंह
कारोबार में आपके द्वारा गए निर्णय सही होंगे। कार्यसिद्धि होने से साहस, पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

कन्या
परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी। आय से अधिक व्यय नहीं करें। माता पिता की आज्ञा का पालन करें, सफल होंगे।

तुला
दिन की महत्वता को समझते हुए कार्य करें। कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक होगी। कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें। धैर्य, संयम रखकर काम करें। निजी जीवन में निर्णय लेने में विलंभ न करें।

वृश्चिक
मनमाने ढंग से कार्य न करें। परिचितों दोस्तों के साथ प्रसन्नता में समय बीतेगा। व्यवसाय में काम बढ़ेगा। शत्रुओं से सावधान रहें।

धनु
कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। अपनों से मन मुटाव होने की स्थिति बनेगी। स्वयं का प्रभाव, अनुभवों का लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मकर
आप की मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। व्यापार के विवादों का निपटारा होने की संभावना है

कुंभ
समय पर संभल जायें और परिवार की समस्या को अनदेखा न करें। व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है। व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप की आदतों के कारण परिवारजनों को अपमानित होना पड़ सकता है।

मीन
दिन शुभ है, आपकी हर कामना पूरी होगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। कामकाज में सुधार होगा। सद्भावनाएं जागृत होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे।

Visits: 69

Leave a Reply