पंचांग व राशिफल – 04 अप्रैल 2019

पंचांग
तिथि चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्दशी 12.50 तक
नक्षत्र उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र 29.35 तक
करण शकुनि करण 12.50 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार गुरुवार
योग ब्रह्म योग 22.06 तक
सूर्योदय 06.12
सूर्यास्त 18.35
चन्द्रमा मीन राशि में दिन रात
राहुकाल दिन में 13.30 से 15.00 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास चैत्र 27 रज्जब हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 11:58 से 12:48

राशिफल
मेष
कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हे। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

वृषभ
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते है।

मिथुन
ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आप के कार्यों में गती आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

कर्क
आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

सिंह
कानूनी अड़चनें आ सकती है। किसी बात से बैचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग है। नया व्यपार शुरू हो पायेगा।

कन्या
जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते है। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।

तुला
चिंता त्यागे जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक् चातुर्य से कार्य बन जायेंगे। आप के शत्रु नुकसान पंहुचा सकते है, सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

वृश्चिक
पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मोज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते है। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।

धनु
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग है।

मकर
किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पुरे नहीं हो पायेंगे। खान-पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। आकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

कुंभ
व्यापारिक उन्नति के अवसर है। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जायेंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

मीन
धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते है। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

Visits: 74

Leave a Reply