लोकसभा चुनाव ! भाजपा ने तय किये उम्मीदवारों के नाम, शत्रुघ्न सिन्हा सहित कटे कई नाम

नई दिल्ली,17 मार्च 2019। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनावों के लिए 11 राज्यों के कई उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया है। कल रात दस घंटे से ज्यादा समय तक चली इस बैठक में उन नामों को पहले मंजूरी दी गयी जिन पर कोई विवाद नहीं था। चयन के मुताबिक नितिन गडकरी को पुनः नागपुर से तथा किरीट सोमैया को मुंबई नॉर्थ ईस्ट से उम्मीदवार बनाया गया।
पूनम महाजन को मुंबई सेंट्रल से तो केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह को पुनः आरा से उम्मीदवार बनाया गया।
बगावती तेवर दिखाने वाले बड़बोले शत्रुघ्न सिन्हा का नाम सूची से हुआ ,अब उनके स्थान पर पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद भाजपा के उम्मीदवार होंगे तो वहीं केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह पूर्वी चंपारण से उम्मीदवार होंगे।पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी को छपरा और संजय जायसवाल को पश्चिमी चंपारण से उम्मीदवार बनाया गया है।
बताते चलें कि भागलपुर सीट जदयू के खाते में जाने से भागलपुर से शाहनवाज हुसैन का टिकट कट गया। इसके साथ ही बिहार की बाल्मिकीनगर, गोपालगंज, सीवान, गया, झंझारपुर सीट भी जदयू के खाते में गयी है।

Views: 170

Leave a Reply