प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी- बिना थके बिना रुके, कार्य करने की संस्कृति

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),13 मार्च 2019। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न भाजपा की बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महामनिषियों तथा नियंताओ ने सूचिता व समर्पण के आधार पर आज इस पार्टी को विश्व की सबसे बडी पार्टी बनाने का लक्ष्य पूर्ण किया है। राजनीति मे सुचिता की बात सर्व प्रथम हमारे नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कही थी।उन्होंने कहा था कि राजनीतिक दलों द्वारा भ्रष्टाचार के दम पर अर्जित आर्थिक शक्ति से देश को बहुत नुकसान होता है और आज समर्पण भाव से हम कहते है कि सुचिता तथा नैतिकता के साथ केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यों तथा पार्टी निष्ठावान व ईमानदार कार्यकर्ताओं के दम पर हम लोकसभा चुनाव जितेंगे।
लोकसभा प्रमुख प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि बिना थके बिना रुके देश मे कार्य करने की जो संस्कृति भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दी है, आज उसके बल पर देश चतुर्मुखी विकास के साथ विश्व पटल पर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।मान सम्मान के हर ऊंचाई पर भारत मजबूती के साथ खड़ा है। गाजीपुर ने भाजपा के नेता नरेन्द्र मोदी तथा मनोज सिन्हा के नेतृत्व मे ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
लोकसभा प्रभारी व विधान परिषद सदस्य डा. केदारनाथ सिंह ने कहा कि गाजीपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत आज गाजीपुर जनपद को विकास कार्यों के लिए नयी पहचान मिली है। यहाँ के सांसद व भारत के केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने अपने पूरी क्षमता के साथ विकास की गति को बनाए रखे है जिनके कार्यों की चर्चा पूरे देश मे गुंज रही है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि नैतिकता व ईमानदारी से देश के विकास कार्यों को गति भाजपा के शासन व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे मिली है। राष्ट्र की आर्थिक विकास गति को और शक्तिशाली बनाने तथा देश को मजबूती देने के लिए गाजीपुर का सहयोग मिले, इसके लिए हमें अपने कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी चुनाव मे विजय लक्ष्य हासिल करना है।
उन्होंने कहा कि संगठन के सभी मोर्चो के लोकसभा स्तर का सम्मेलन शीघ्र होगा तथा 15 मार्च को जिले के सभी मंडलों की बैठक मंडलों मे होगी।
इससे पूर्व बैठक का आरम्भ पं दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि व दीपप्रज्वलित कर वंदेमातरम गायन से हुआ। बैठक मे उ प्र पूर्वांचल विकास बोर्ड मे नामित सदस्य जितेन्द्र नाथ पांडेय, उप्र श्रम कल्याण परिषद मे मूराहू राजभर व प्रभुनाथ चौहान का माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए बधाई दी गई।
बैठक मे विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, विधायक डा. संगीता बलवंत, सुनिता सिंह,नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सुनिल सिंह, क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विजय यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय,डा शोभनाथ यादव, राजेश भारद्वाज,रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राम,श्यामराज तिवारी,अच्छे लाल गुप्ता, प्रवीण सिंह,नरेन्द्र सिंह,इन्ददेव कुशवाहा, पप्पू सिंह,देवव्रत चौबे,रमेश सिंह,विनोद अग्रवाल, शशिकान्त शर्मा, रमाकान्त सिंह अनिल यादव, शीला सोनकर,सरोज मिश्रा, रूद्रा पांडेय, हरेंद्र यादव,सुमित तिवारी, प्रेमसागर राजभर,फैय्याज अहमद, श्यामनारायन राम,लालजी गोड़, सुरेश सिंह,नीतू जायसवाल,,कार्तिक गुप्ता, सुरेश बिंद,अरुण सिंह,अवधेश राजभर,कुवर बहादुर सिंह,रंजन तिवारी सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी तथा प्रकोष्ठ प्रकल्प के पदाधिकारियों सहित मंडल अध्यक्ष व अन्य लोग उपस्थित रहे।संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।

Views: 57

Leave a Reply