पंचांग व राशिफल – 11 मार्च 2019

पंचांग तिथि फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी 28.43 तक
नक्षत्र भरणी नक्षत्र 28.09 तक
करण बव करण 16.23 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार सोमवार
योग ऐंद्र योग 16.01 तक
सूर्योदय 06.39
सूर्यास्त 18.23
चन्द्रमा मेष राशि में दिन रात
राहुकाल प्रात: 07.30 से 09.00 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 03 रज्जब हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.08 से 12.54 तक

राशिफल
मेष
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी।

वृषभ
आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

मिथुन
सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ायेंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथो के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

कर्क
आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहे। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसङ्ग के योग है। उधार लिया पेस केसे चुकायगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

सिंह
आप की दिनचर्या आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे है। नौकरों पर नजर रखे।

कन्या
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बल बुते पर आगे बढेगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यो में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला
आप अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाह हैं। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।

वृश्चिक
अपने संबंधो के प्रति आप लापरवाही कर रहे है। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनी देव की आरधना लाभ दायक रहेगी।

धनु
नौकरी में बदलाव चाहते है पर फैसला लेने में असमन्जस्य की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

मकर
समय का सदुपयोग करें। अपनी सांगत बदलें। दुसरो की उन्नति से दुखी न हो, आप मेहनत करे और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें।अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचे। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

कुम्भ
समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा । व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

मीन
आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखाओ से दूर रहें। मानसिक शांती की तलाश में रहेगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।न्यायालयीन कार्य आज पुरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशोंके बावजूद मंदी रहेगी।

Views: 52

Leave a Reply