पंचाग व राशिफल, 5 मार्च 2019

पंचांग
तिथि फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी 19.06 तक
नक्षत्र धनिष्ठा नक्षत्र 15.16 तक
करण शकुनि करण 19.06 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार मंगलवार
योग शिव योग 14.30 तक
सूर्योदय 06.46
सूर्यास्त 18.20
चन्द्रमा कुंभ राशि में दिन-रात
राहुकाल दिन में 15.00 से 16.30 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 27 जमादिउस्सानी हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.09 से 12.56 तक

राशिफल
मेष
इस राशि के लोग जो भी कार्यों को शुरू करेंगे वो समय से पूरे होंगे। कल्पना शक्ति से आज लक्ष्य की प्राप्ति होगी। पिछले कार्यों का आपको फायदा मिलेगा।बड़ी सफलता हासिल होगी. मन खुश रहेगा।

वृषभ
इस राशि के कारोबारियों को आज फायदा होगा। छात्रों के लिए दिन शानदार रहेगा। परिवार में खुशहाली आएगी। नई परियोजना लाभदायक हो सकती है।

मिथुन
इस राशि के लोग आज परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज किसी भी कार्यो को शुरू करने से पहले माता-पिता का आशिर्वाद लें। स्थिति आज आपके अनुकूल रहेगी।

कर्क
कर्क राशि के लोगों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों को पूरा करने में आपका ध्यान रहेगा। दोस्तों से रिश्ते बेहतर होंगे। कारोबार में सब अच्छा रहेगा। धैर्य बरतने से चीजें बेहतर होंगी।

सिंह
सिंह राशि के लोगों के सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे। अपने लक्ष्य तक पहुंचने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। नए विचारों पर काम करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

कन्या
कन्या राशि के लोग आज खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। नए जरियों से धन लाभ होगा। नौकरी में किसी काम को लेकर तारीफ हो सकती है। जीवन में खुशिया आएंगी।

तुला
तुला राशि के लोग आज मन में किसी बात को लेकर उत्साहित रहेंगे। बच्चों के साथ समय व्यतीत होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ के हिस्सा लेंगे। दोस्तों के साथ रिश्ते बनेंगे।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग आज काम पर पूरा ध्यान देने की कोशिश करेंगे। नौकरी-पेशा लोगों को बड़े कार्यों से फायदा मिलेगा। परिवार की परेशानी सुलझाने के लिए शांति बरतें।

धनु
धनु राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। रिश्तों में सकारात्मकता आएगी। किसी रिश्तेदार का अचानक घर पर आगमन हो सकता है। कारोबार के क्षेत्र में बड़े लोगों से सहायता मिलेगी।

मकर
मकर राशि के लोगों की कार्यस्थल पर स्थितिया अनुकूल रहेगी। किसी भी बात को बोलते समय सावधान रहें। आज जो भी कहे साफ कहें वरना लोगों को गलतफहमी हो सकती है। छोटे कारोबारियों के लिए दिन ठीक रहेगा।

कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के दिन शानदार रहेगा। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। कारोबार में अटका हुआ धन वापस आएगा। छात्रों के लिए दिन अच्छे नतीजे लाएगा।

मीन
मीन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी. कारोबार में प्रगति होगी। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। पैसों से जुड़े मुद्दे आज सुलझ जाएंगे। पुराने दोस्तों से आज मुलाकात हो सकती है।

Views: 97

Leave a Reply