पंचांग व राशिफल – 21 फरवरी 2019

पंचांग
तिथि फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वितीया 14.01 तक
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी 26.25 तक
करण गर करण 14.01 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार गुरुवार
योग धृति योग 23.10 तक
सूर्योदय 06.58
सूर्यास्त 18.11
चन्द्रमा कन्या राशि में 10.24
राहुकाल दिन में 13.30 से 15.00 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 15 जमादिउस्सानी हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.13 से 12.57

राशिफल
मेष
आज व्यवसायिक नए अनुबंध होंगे। धर्म में आस्था बढेगी।महत्व के सिद्ध होंगे। व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें। कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। कामकाज में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

वृषभ
अनजाने में हुई गलती से नुकसान सम्भव है। नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बम रहे हैं। सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनाएं। कुछ नवीन योजनाएं बना सकते हैं।

मिथुन
परिवारिक विवादों के कारण तनाव बढेगा।पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। व्यापार में जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।

कर्क
कारोबार में आपके द्वारा गए निर्णय सही होंगे। कार्यसिद्धि होने से साहस, पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

सिंह
परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी। आय से अधिक व्यय नहीं करें।माता पिता की का पालन करे सफल होंगे।

कन्या
दिन की महत्वता कों समझते हुवे कार्य करे।कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक होगी। कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें। धैर्य, संयम रखकर काम करें। निजी जीवन में निर्णय लेने में विलंभ न करें।

तुला
अपने मन मर्जी तरीके से फैसले न लें। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। व्यावसाय में काम का बोझ बढ़ेगा। शत्रु आपके कार्यो में विघ्न डाल सकते है।

वृश्चिक
कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। अपनों से मन मुटाव होने की स्थिति बनेगी। परिवार में खुशी ल रहेगा। स्वयं का प्रभाव, अनुभवों का लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

धनु
आप की मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी । व्यापार के विवादों का निपटारा होने की संभावना है। उपहार मिलने की संभावना है।

मकर
परिवार की समस्या को अनदेखा न करें। व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है। व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप की आदतो के कारण परिवार जनो को अपमानित होना पड़ सकता है।

कुम्भ
दिन शुभ है,आपकी कामना पूरी होगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। कामकाज में सुधार होगा। सद्भावनाएं जागृत होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे।

मीन
अपनी मर्यादा में रहकर जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। व्यापार, नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाब करे।

Views: 98

Leave a Reply