नई तकनीक ! एक क्लिक पर मिलेगा थाने में दर्ज अपराधियों का ब्यौरा

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 10फरवरी 2019। किसी भी अपराधी की विस्तृत जानकारी अब एक क्लिक पर प्राप्त करना आसान हो गया है। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) से कल ई-प्रिजन और ई-कोर्ट एप को लिंक करने के उपरांत उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। अब आवश्यकता होने पर कम्प्यूटर के एक क्लिक से देश के किसी भी थाने में दर्ज अपराधियों की पूरी जानकारी और उस पर होने वाली विधिक, अभियोजन कारागार व न्यायालय से संबंधित समस्त जानकारी मिल सकेगी।
पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह के अनुसार यूपी देश का पहला राज्य बन गया है, जहां इस एप को इंटर आपरेबिल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) के तहत सीसीटीएनएस से लिंक किया गया है। इससे पूर्व 16 जनवरी को यह एप लखनऊ व मुरादाबाद जिले में लॉन्च किया गया था। वहीं, कल से ई-प्रॉसिक्यूशन एप को अब पूरे प्रदेश में लॉन्च कर दिया गया है।


Views: 5


Leave a Reply