सामूहिक विवाह ! 210 दम्पत्ति हुए एक दूजे के

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),09 फरवरी 2019। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरनो के परिसर में आज 210 जोड़ें वैदिक मंत्रों के बीच एक दूजे के हो गये। एक दूजे को माला पहनाकर उनके साथ पवित्र शादी के बन्धन में बंधे। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया एवं सदर एसडीएम शिव शरणप्पा के निर्देशन में सभी नव दम्पत्तियों को सरकार द्वारा ₹20000 नगद व आवश्यक गृहस्थीे सामान प्रदान कराया गया। ससमारोह सम्पन्न इस शादी समारोह में जनपदीय अधिकारियों के साथ ही साथ समेत बिरनो ब्लाक के अधिकारियों व ब्लाक प्रमुख प्रवीण यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बताते चलें कि इससे पूर्व 26 फरवरी 2018 को भी सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था जिसमें 200 जोड़ो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, बीडीओ रामविलास राम, एबीएसए अविनाश राय, चिकित्साधिकारी डॉ.मनोज कुमार, डॉ सोमा सरकार, थानाध्यक्ष बिरनो धर्मवीर सिंह,थानाध्यक्ष मरदह शैलेश यादव,ग्राम प्रधान मनु राजभर,प्रकाश राजभर, एडीओ पंचायत नरेंद्र दुबे, चंद्र प्रकाश सिंह, विनीत राय,राजेंद्र यादव,राम जी विश्वकर्मा, आकाश राजभर, यशवंत खरवार, जसवंत सिंह राजेंद्र सिंह कमलेश राम आदि उपस्थित रहे।

Views: 70

Leave a Reply