हुंकार ! एस्मा के बावजूद कर्मचारी संगठनों ने की हड़ताल

ग़ाज़ीपुर(उत्तर प्रदेश),06 फरवरी 2019। प्रदेश सरकार के रोक के बावजूद आज सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल हड़ताल की। पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे।इस हड़ताल से सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। अपनी हड़ताल के तहत कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुये सरकारी दफ्तरों में तालाबंदी कर दी।कार्य बहिष्कार के बाद हड़ताली कर्मचारी विकास भवन पर इकठ्ठे होकर प्रदर्शन किया।इस दौरान सभा करते हुये हड़ताली कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू न होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। गौरतलब है कि सरकार ने कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर प्रदेश में एस्मा लागू कर हड़ताल पर रोक लगा रखी है,लेकिन सरकार के इस फैसले का विभिन्न कर्मचारी संगठनों पर कोई प्रभाव नजर नही आया।


Views: 8


Leave a Reply