बजट सत्र ! चढ़ा हंगामे की भेंट

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),05 फरवरी 2019। विधान मंडल का बजट सत्र आज हंगामे की भेट चढ़ गया। राज्यपाल राम नाईक के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के संबोधन से आज बैठक आरम्भ हुई।
विधान सभा एवं परिषद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए राज्यपाल राम नाईक ने सरकार की उपलब्धियों और किए गए विकास कार्यों की चर्चा की। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी सपा बसपा सदस्यो ने हंगामा करते हुए उनपर कागज़ के गोले फेंके और पोस्टर बैनर लहराए। इससे बावजूद अविचलित राज्यपाल लगभग 1 घंटे तक अभिभाषण पढ़ते रहे। बजट सत्र शुरू होने से पूर्व ही सपा-बसपा ने विधान भवन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान आज़म खां ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला किया। राज्य के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि सरकार अगले वित्त वर्ष के लिए अपना बजट सात फरवरी को पेश करेगी। सत्र 22 फरवरी तक चलना प्रस्तावित है।
सदन के बाहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण के समय राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी व कागज के गोले फेंकने की कड़ी निंदा की। कहा कि सपा-बसपा का यह कृत्य निदनीय है। इन दलों का यह आचरण लोकतंत्र को कमजोर करता है। यह साबित करता है कि विपक्ष का लोक तंत्र पर भरोसा नही है। मीडिया को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में इनका यह हाल है तो बाहर इनका क्या हाल होगा, अनुमान लगाया जा सकता है। आज का कृत्य यह साबित करता है कि किस तरह का सिस्टम यह लोग चाहते है। इसके चलते विधानसभा की कार्यवाही बुधवार 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Views: 50

Leave a Reply