पंचांग व राशिफल , 5 फरवरी 2019

पंचाग

दिन मंगलवार
सूर्योदय 07:13 AM
सूर्यास्त 05:59 PM
चन्द्रोदय 07:29 AM
चन्द्रास्त 06:33 PM
पक्ष शुक्ल
तिथि प्रतिपदा
नक्षत्र घनिष्ठा
सूर्य राशि मकर
चंद्र राशि मकर राशि में
राहुकाल 15:20 PM से 16:40 PM (राहुकाल में कोई भी शुभ काम करना वर्जित होता है)
अभिजीतमुहूर्त 11:45 AM से 12:20 तक
द्रिक अयन उत्तरायण
द्रिक ऋतु शिशिर
वैदिक अयन दक्षिणायण
वैदिक ऋतु हेमन्त

राशिफल

मेष
आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है।धैर्य रखकर आज आप काम निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने काम पर आपको ध्यान देना होगा। अचानक कोई नया आइडिया भी आपके दिमाग में आ सकता है। अपने रूठे प्रेमी या दोस्तों को मनाने में भी आप सफल रहेंगे। आप अपने लक्ष्यों के बारे में विचार करें और उन्हें पाने की दिशा में कोशिश करना शुरू कर दें। बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। स्टूडेंट्स को कुछ तनाव रहेगा, लेकिन सफलता भी मिल सकती है।

वृष
आज नौकरी और बिजनेस में माहौल अच्छा है। उत्साह से कामकाज में भी आपका मन लगेगा। अचानक मन में आये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। आप धार्मिक कामकाज में व्यस्त हो सकते हैं। दिन आपके लिए अच्छा है। आपको अचानक कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। दूसरों के साथ व्यवहार में आपको संयमित रहना होगा।

मिथुन
अविवाहित लोगों को विवाह या प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित लोग जीवनसाथी संग खुश रहेंगे। नई शिक्षा के अवसर भी आज आपको मिल सकते हैं। आज आपको नए अनुभव भी होंगे। आपके गुणों एवं योग्यताओं का फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। सावधान रहें।झुंझलाहट से अचानक धन हानि की संभावना है। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा भी हो सकती है। कोई परेशानी भरी स्थिति है, तो आप उससे बहुत सावधानी से ही निपटें।

कर्क
नौकरी- धंधे की रुकावटें खत्म होने के योग हैं, धन लाभ हो सकता है। आपके काम भी समय पर पूरे हो जाएंगे। रूटीन कामों से कर्जा लेने का मन बना सकते हैं। आपकी बड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। संतान से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद हो सकता है। आप समझौते और विनम्रता से उलझे हुए मामले निपटा सकते हैं।

सिंह
नौकरी-धंधे के लिए दिन सामान्य है। संतान की उन्नति आपकी खुशी बढ़ा सकती है। आज व्यापार में नई योजना बन सकती है। जीवनसाथी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। अच्छे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। आज आप धैर्य रखें और एक-एक कर के सारी चीजें सुलझाएं। आप हाजिरजवाब रहेंगे। सभी के साथ मिल कर चलना और सामूहिक काम करना आपके हित में रहेगा।

कन्या
लोगों से संबंध बना कर चलें। आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं।अधूरे काम निपटाने के लिए आज आप पहल कर सकते हैं। सोच-समझकर बोलें तो ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आगे के कामों की योजनाएं बनाना आज आपके लिए बहुत आसान रहेगा। संतान को लेकर ज्यादा ही पजेसिव हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से भी मिलने के योग बन रहे हैं। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। आपकी समस्याएं निपट सकती हैं।

तुला
कलात्मक और रचनात्मक कामों में आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम और रोमांस के क्षेत्र में कुछ आश्चर्यजनक सकारात्मक बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप बस चुप रहें और शांति से काम लें। सब अपने आप ठीक हो जाएगा। आज आप थोड़े सावधान रहें।

वृश्चिक
आपका पराक्रम बढ़ सकता है। काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति के कामकाज पर ध्यान देंगे। आपको दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है। सौदेबाजी में अच्छी सफलता भी मिल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। किसी अनबन का कोई समाधान निकल सकता है।

धनु
आज आपको किसी काम के लिए नए सिरे से शुरूआत करनी पड़ सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन में आप लोगों को प्रभावित करेंगे। आज आप दूसरे की बात भी सुनने का ध्यान रखें। कोई नया काम करने का मन बनेगा और आप उसमें सफल हो सकते हैं।आपके लिए दिन थोड़ी सावधानी भरा रहेगा।

मकर
आज आपके लिए दिन शुभ है। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी। धैर्य और विश्वास रखें। नए लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। परेशानियों से निपटने के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम शुरू कर दें, आपके काम जल्दी पूरे हो जाएंगे। कोई नया ऑफर भी आज आपको मिल सकता है। महत्वपूर्ण मीटिंग आज कर लें। समस्याएं जल्दी ही खत्म हो जाएंगी।

कुंभ
आज आपकी कुछ उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। अच्छे कामों पर ध्यान देंगे और उससे आपको खुशी मिलेगी। आज आप मदद के तौर पर किसी को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं। अपने सामान का ध्यान रखें। यात्राओं का प्रोग्राम बन सकता है। दूर रहने वाले लोगों से मदद मिलेगी।

मीन
आज आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको नये ऑफर मिल सकते हैं। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपकी कोशश से ज्यादातर समस्याएं सुलझ सकती हैं। अधिकारियों से भी मदद मिल सकती है। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। आज यात्राएं भी होंगी।

Visits: 76

Leave a Reply