दिव्य व भव्य भारत के निर्माण के लिए  भाजपा की जरूरत – मनोज सिन्हा

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),03 फरवरी 2019।भारत को विश्वगुरु बनाने का माद्दा अगर किसी में है, तो वह भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मे है। लोकसभा चुनाव से पहले हमारा देश इंग्लैंड को पछाडते हुए विश्व का पांचवीं बडी़ अर्थव्यवस्था का देश बन जाएगा।
उक्त वक्तव्य केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने आज सदर विधान सभा के दीनापुर पब्लिक स्कूल दीनापुर करंडा में आयोजित बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किया। उन्होंने केन्द्र सरकार की 129 योजनाओं के माध्यम से देश व समाज के विकास तथा समृद्धि,सम्मान के साथ साथ सामाजिक सम्मान पर खुल कर बोलते हुए कहा कि देश मे मेडिकल कालेजो के निर्माण,नये हवाई अड्डों के निर्माण, देश के हर घर मे रोशनी की व्यवस्था, उज्जवला गैस सहित हर क्षेत्र मे सरकार ने उपलब्धियों के बुलंदियों का डंका बजाया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से अबतक 7 लाख लोग इलाज करवा चुके है तथा लगभग 22 करोड़ परिवारों को सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है तो वहीं रेलवे के क्षेत्र मे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं,2022 तक 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार जो ट्रेन चलेगी उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को है।16 लेन की सडक अगर आज देश मे बन रही है तो वह भाजपा व नरेन्द्र मोदी की बदौलत बन रही है ।उन्होंने दावा किया कि केन्द्र की यह पहली सरकार है जिसने देश मे किसानों के आय को दुना करने के लिए गम्भीरता से प्रयास किया है।
केन्द्रीय मंत्री ने केन्द्र सरकार के कार्यों की तथा अर्थ नितियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2025 तक देश विश्व की तीसरी बडी अर्थ शक्ति का देश बन जाएगा।छोटे किसानो के लिए प्रति वर्ष 6000 हजार रुपये सरकार ने देने के लिए बजट मे 20 हजार करोड रु की व्यवस्था की है।
मनोज सिन्हा ने बेबाकी से कहा कि देश,प्रदेश या गाजीपुर का जो विकास इन पांच वर्षों मे हुआ है वह पिछले 40 वर्षों मे भी सम्भव नही हो सका था। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर कहा कि नेतृत्व के सवाल पर कोई भी दल हमारा मुकाबला नही कर सकता और देश गठबंधन सरकारों को कई बार देख व झेल चुका है गठबंधन सरकारें कोई महत्वपूर्ण निर्णय नही ले सकती। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव देश व भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है दिव्य व भव्य भारत के निर्माण के लिए देश को भाजपा की जरूरत है। हम दावा करते है मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी ही राम मंदिर बनवाएगी। उन्होंने सामान्य जाति के लोगों के लिए 10% आरक्षण व्यवस्था को सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताया।आवारा पशुओं की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि इसे नियोजित ढंग से फैलाया जा रहा है इस पर 15-20 दिन मे समाधान कर लिया जाएगा।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी विधान परिषद सदस्य डा केदारनाथ सिंह ने कहा कि न सोच न विकास की योजना, सिर्फ जाति व धर्म के आधार पर विपक्ष लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की तैयारी कर रहा है, परंतु भाजपा मजबूत सांगठनिक क्षमता तथा सबल नेतृत्व के बल पर पुनः देश मे सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।
सदर विधायक डा संगीता बलवन्त ने कहा कि सपा के शासनकाल मे एक नही तीन तीन मुख्यमंत्री काम करते थे। माननीय अखिलेश जी अलग तो शिवपाल जी का अलग निणर्य होता था और फिर हर निर्णय के उपर मा मुलायम सिंह का निर्णय होता था। उन्होंने कहा कि भारत का हर नागरिक केन्द्र की बजट से प्रसन्न है और विपक्षी हैरान व परेशान है कि इतना अच्छा बजट कैसे आ गया है।
जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने पार्टी के शिर्ष नेतृत्व के निर्देश पर माह फरवरी मे चलाए जा कार्यक्रमों को विस्तार से पटल पर रखा तथा कहा कि 12 फरवरी को सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे तथा 2 मार्च को विधानसभा स्तर पर मोटर साईकिल जुलूस निकाला जाएगा।
सम्मेलन का वृत्त निवेदन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने लिया।
बैठक मे रामनरेश कुशवाहा, सूनिल सिंह,,सरोज कुशवाहा, अच्छे लाल गुप्ता,प्रवीण सिंह,हरेंद्र यादव, शशिकान्त शर्मा जिला मीडिया प्रभारी,अमरेश गुप्ता, सुरेश बिंद,दीपक सिंह, शशिकान्त गिरी, अवधेश दूबे, चंदन बिंद सहित सभी सेक्टर तथा बुथ के पदाधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्षता करंडा मे मंडल अध्यक्ष पवनंजय पांडेय ने की।


रिपोर्ट – शशिकांत शर्मा

Views: 6


Leave a Reply