राशिफल ! 27 जनवरी 2019 

मेष
आपके लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है। पुरानी परेशानियों का समाधान हो सकता है। लोगों को आपसे बहुत उम्मीदें रहेंगी। मेहनत से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस भी अच्छा चलेगा। आज होने वाली आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। बिजनेस में भी बदलाव का मन बनेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय बेहतर है। ऑफिस में आप किसी परेशानी का भी सामना कर सकते हैं। वाहनों से सावधान रहे।
दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।

वृष
आज आपके ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। कई दिनों से चली आ रही मायूसी खत्म हो सकती है। स्वतंत्र ढंग से व्यवहार करने के बजाय आप नियमानुसार चलना पसंद करेंगे। सामाजिक दायरे में भी खुद को संयमित रखेंगे। जिम्मेदारियां बोझ लग सकती हैं। किसी भी कागज पर साइन करने के पहले उसे चेक कर लें। जिम्मेदारियों की अनदेखी करेंगे, तो किसी के साथ कुछ अनबन भी हो सकती है।
व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। निवेश का फायदा मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत करने का समय रहेगा।

मिथुन
आज आप किसीको लेकर ज्यादा उत्सुक हो सकते हैं। कोई ऐसी बात या परिस्थिति भी आपके सामने आएगी, जिससे आपकी सोच बदल सकती है। आपके लिए दिन भी सामान्य रहेगा। आपके विचार साफ रहेंगे।
कार्यक्षेत्र में आप पूरी तरह अनुशासित रहें। ज्यादा जिद करेंगे, तो परेशान हो सकते हैं। जल्दबाजी या हड़बड़ी में भी आप खुद का नुकसान करवा सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी होगी। लाइफ पार्टनर से विचार नहीं मिलने के कारण अनबन हो सकती है। जोखिम भरे सौदे न करें तो ही अच्छा है।

कर्क
आज आपको निवेश या पैसों से जुड़े कुछ रोचक मौके मिल सकते हैं। योजना बनाने और फैसले करने के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों और भाइयों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। आपको ऐसे पुराने दोस्त मिलेंगे जो आपकी मदद करेंगे और रुके हुए काम भी पूरे करवा देंगे। किसी तरह का दबाव महसूस करते आ रहे हैं, तो आपका दबाव कम हो जाएगा। पार्टनर से भी संबंध सुधरने लगेंगे। पार्टनर भी आपको पूरा समय देगा। घर-परिवार और ऑफिस की जिम्मेदारियों में संतुलन बैठाने में आपको समस्या महसूस होगी। आक्रामकता और संकोच की भावना में संतुलन बैठाने में परेशानी बढ़ सकती है। थोड़ी झुंझलाहट भी मन में रहेगी।

सिंह
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे करवा लेंगे। कानूनी मामलों में आपको किसी ज्यादा अनुभवी वकील की सलाह लेनी होगी। अपना काम खुद निपटाएं, तो सफल रहेंगे। संयम में रहें। पैसों के मामले में फालतू टेंशन न लें। जरूरत के हिसाब से आपकी व्यवस्था हो सकती है। जरूरत से ज्यादा बोलने से बचें। आप कोई बात ठीक से समझे बिना किसी नतीजे पर न पहुंचें। मन में झुंझलाहट और किसी तरह की भड़ास भी हो सकती है। खर्चे की वजह से आपकी शादीशुदा जिंदगी पर असर पड़ सकता है।

कन्या
आज कोई करीबी व्यक्ति हौसला बढ़ सकता है, पुराना विवाद सुलझ सकता है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें खत्म हो जाएंगी। आपका ध्यान संतान और शिक्षा की तरफ रहेगा। शांत और संयम से रहें। ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने और जानकारी प्राप्त करने के साथ आप सक्रिय रहें। विवादों में फंसने से बचें। लापरवाही में आप कोई फैसला न करें। हड़बड़ी में कोई छिटपुट दुर्घटना हो सकती हैं। आज ही मिले धन में से ज्यादातर खर्चा कर सकते हैं।

तुला
आप एक काम निपटाने के बाद ही दूसरे काम में हाथ डालें। जो काम निपट गया हो, उसे भी पुनः जांच लें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। उनका सीधा असर आपके प्यार और परिवार पर पड़ सकता है। कहीं भी उलझने से खुद को बचाएं। खर्चा बढ़ सकता है। आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन आज आप दूसरों के निर्देश मानने से परेशान हो सकते हैं। ज्यादा आक्रामक न हों, वरना विवाद भी हो सकता है।

वृश्चिक
चंद्रमा की स्थिति आपके लिए ठीक रहेगी। आपको किए गए कामों का पूरा फायदा मिल सकता है। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर कॉन्सन्ट्रेट करें। आज आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार अच्छे होंगे। साथ काम करने वालों से आप ज्यादा ही बातें करेंगे। आप घर से ही कोई काम या बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार करेंगे। आज जो काम हो सकता हो,उसे कल पर न टालें। सुस्ती और थकान भी महसूस हो सकती है। इसके कारण आप किसी महत्वपूर्ण बात की अनदेखी भी कर सकते हैं। फालतू रुकावटों और परेशानियों से प्रभावित हो सकते हैं।

धनु
दिन अच्छा है। चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। हर काम अच्छी तरह निपट सकता है। ऑफिस में बातचीत में भी सफलता मिलेगी। लोग सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको करनी पड़ेगी। फैसले करने के लिए समय अच्छा है। पैसों के नजरिए से भी दिन बेहतर रहेगा। पुरानी तारीखें, लेन-देन और जमा राशि को एक बार देख लें। आज आपको धन लाभ भी हो सकता है। शांत रहें। कागज को ठीक से पढ़े बिना उस पर साइन न करें। किसी दोस्त या रिश्तेदार का मूड आपकी वजह से खराब हो सकता है। निवेश करते समय सावधानी रखें। धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशानियों वाला हो सकता है।

मकर
नौकरी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य भाव में रहेगा। थोड़ी-सी कोशिश से आपका पद या वेतन बढ़ सकता है। नौकरी और करियर के मामले में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। सूचना, मीडिया, कम्प्यूटर क्षेत्र के लोगों को नई नौकरी का मौका मिल सकता है। पैसों से जुड़े किसी मामले को लेकर किसी व्यक्ति से बहुत रोचक मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी को अचानक किसी निवेश का फायदा मिल सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। आने वाले दिन में सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। कुछ लोगों के साथ आक्रामक हो सकते हैं। किसी के साथ बात भी बिगड़ सकती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कुछ स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ
आज आपके निजी जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। नए कपड़े, सजना-संवरना और नए शौक पूरे करने का मन बनेगा। अपने किसी साथी या अनजान व्यक्ति की बहुत मदद करेंगे। किसी ऐसी जगह की यात्रा आज हो सकती है, जहां आप पहले नहीं गए हों। जिम्मेदारियों का बोझ आप पर ज्यादा हो सकता है। किसी झगड़ालू व्यक्ति से भी आज आप उलझ सकते हैं। आज कोई बात बढ़ी, तो बढ़ती चली जाएगी। बड़े लोगों से मुलाकात या सहयोग मिल सकता है।

मीन
चंद्रमा के प्रभाव से रोजमर्रा के कामकाज पूरे हो सकते हैं। आप नौकरी में स्थानांतरण या कामकाज में बदलाव चाहते हैं, तो कोई खबर मिल सकती है। आपका मन भी काफी सक्रिय रहेगा। समय पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है। लोग अपनी समस्याएं आपके सामने रख सकते हैं और आप उनको निपटाने की कोशिश करेंगे।आपका व्यवहार कई बार नियंत्रण से बाहर हो सकता है। आज आप किसी भी तरह का जोखिम न लें। पैसों के मामले पर कोई विवाद होने की भी संभावना है। आज आपको अपना काम किसी बोझ की तरह लग सकता है। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।

Visits: 78

Leave a Reply