सांबा ! अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठिया ढेर

जम्मू, 26 जनवरी 2019। जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आज सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। जानकारी के अनुसार
सीमा सुरक्षा बल के जवान को दोपहर में चेक फकीरा क्षेत्र में एक सीमा चौकी पर एक घुसपैठिये की जानकारी मिली। जवानों द्वारा उसे समर्पण की बार-बार चेतावनी दी परन्तु उसने समर्पण नहीं किया। इसके बाद जवानों ने उसे बाड़ के निकट मार गिराया।

Visits: 43

Leave a Reply