दाव-पेंच! लेखिका गीता मेहता ने पद्मश्री लेने से किया इंकार

नई दिल्ली, 26 जनवरी 2019 ।ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन व प्रख्यात लेखिका गीता मेहता ने पद्मश्री सम्मान लेने से इंकार किया है। न्यूयार्क से जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि मैं इस बात से बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं कि भारत सरकार मुझे पद्मश्री के योग्य समझ रही है। लेकिन बड़े खेद के साथ मैं ऐसा महसूस कर रही हूं कि मुझे इसे लेने से इनकार कर देना चाहिए, क्योंकि आम चुनाव होने वाले हैं और पुरस्कार देने की घोषणा का वक्त गलत संदेश दे सकता है जिससे सरकार और मुझे असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा होने पर मुझे ज्यादा पछतावा होगा।
बताते चलें कि ‘कर्म कोला’,‘ए रिवर सूत्र’,‘स्नेक्स एडं लैडर्स: ग्लिम्सेज ऑफ मॉर्डन इंडिया’ आदि गीता मेहता की प्रमुख पुस्तकों में शामिल हैं। साथ ही 76 वर्षीय गीता ने 14 वृत्तचित्रों का निर्माण या निर्देशन भी किया है।उनके साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

Visits: 41

Leave a Reply