“कमल शक्ति अभियान” भाजपा का महिला सम्मेलन सम्पन्न

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),21 जनवरी 2019।नारियों के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक उन्नति प्रगति के साथ साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मे चल रही केन्द्र व प्रदेश सरकारों ने हर सम्भव कार्य किया है। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ कार्यक्रम को सरकार ने लोगों की भावनाओं मे लाने का कार्य किया है।यह बातें आज गाजीपुर सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने नगर के लंका मैरिज हाल में भाजपा गाजीपुर सदर विधानसभा महिला कार्यकर्ता सम्मेलन “कमल शक्ति अभियान” को मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नारियां भाजपा के शासन काल मे शक्तिशाली हुई है।सरकार की हर योजनाओं में महिलाओं का विशेष ध्यान दिया गया जिससे महिलाओं मे भाजपा के शासन काल मे सम्मान का भाव पैदा हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि पैसे तथा चिकित्सा के अभाव मे किसी गरीब की जान न जाए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीब परिवारों मे जीवन के प्रति नई रोशनी की दमक पैदा की है। केन्द्र सरकार ने उज्वला गैस योजना, जन धन के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य तथा समृद्धि का महत्वपूर्ण आधार को मजबूत किया है। भाजपा क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती सरोज कुशवाहा ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश मे महिलाओं के सम्मान तथा उनकी खुशिहाली के लिए तमाम योजनाएं चलाकर उनके हक व अधिकार को मजबूत किया है तथा अन्याय व अत्याचार के खिलाफ लड़ने की शक्ति व साहस प्रदान किया है।
नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं मे नेतृत्व क्षमता के विकास तथा उसके महत्व का सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने सदैव किया है।
महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती अंजना श्रीवास्तव ने महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को शक्तिशाली तथा स्वावलंबी बनाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अतुलनीय सराहनीय प्रयास किया है। नारियों के शक्ति संवर्धन के प्रति भाजपा संगठन ने समर्पित सोच के साथ आधी आबादी को मजबूत कर रही है। तीन तलाक के मुद्दे पर देश ने भाजपा के महिलाओं के सम्मान के प्रति निष्ठा की भावना का लोहा मान लिया है।
सम्मेलन को रंजू शर्मा, उषा सिंह व रासबिहारी राय ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर रामनरेश कुशवाहा, शशिकान्त शर्मा, शुभा राय,माया सिंह,नीलम सिंह, साधना राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता आभा राय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रूद्रा पांडेय व संचालन वीभा पाल ने किया।

Views: 53

Leave a Reply