पितृ शोक! केंद्रीय सहकारिता मंत्री के सचिव के निवास पहुंच मनोज सिन्हा ने व्यक्त किया शोक संवेदना

ग़ाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश), 17 जनवरी 2019। जिले के सांसद व रेल राज्य मंत्री और संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने आज जखनियां क्षेत्र केे खानपुर रघुवर गांव पहुंच कर केंद्रीय सहकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत के निजी सचिव देवीदयाल गौतम के पिता रणजीत राम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत के निजी सचिव देवीदयाल गौतम के पिता मास्टर रणजीत राम का 83 वर्ष की अवस्था में दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया था। उक्त अवसर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला मंत्री विपिन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, ओम प्रकाश दुबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रदेव कुशवाहा, चिंटू गुप्ता, ग्राम प्रधान राम सिंह, दिनेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Visits: 86

Leave a Reply